Sat, 13 Jun 2026 06:17 AM

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर निकला जागरुकता रैली...

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वावधान में 'राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस' के अवसर पर लालगंज थाना परिसर से मोटरसाईकिल जागरूकता रैली निकाली गई।कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव रितु कुमारी के निर्देश पर अधिकार मित्र संतोष कुमार,अमरेश कुमार और चंद्रशेखर कुमार के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। जागरूकता रैली को लालगंज थाना परिसर से थानाध्यक्ष संतोष कुमार द्वारा रवाना किया गया। जागरूकता रैली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान विधिक सेवा दिवस के उद्देश्य को बताते हुए बसंता- जहानाबाद पंचायत के पोझिया में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संघ अध्यक्ष सह बसंता- जहानाबाद सरपंच अनिल कुमार राय ने की।कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी और इससे होने वाले फायदों को भी बताया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 14 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में किया जाना है।इस दौरान अधिकार मित्र संतोष कुमार और अमरेश कुमार ने बताया की निष्पक्ष न्याय प्रकिया सुनिश्चित करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।विधिक सेवा दिवस मनाने की शुरुआत 1995 में सर्वोच्च न्यायालय ने समाज के कमजोर एवं गरीब वर्गों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की थी। तब से हर साल 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।कार्यक्रम में वार्ड सदस्य राज नारायण शर्मा,विजय कुशवाहा,मुन्ना शर्मा, इंदिरा देवी,अंजनी कुमार,विन्देश्वर शर्मा,रविंद्र शर्मा,अरविन्द कुमार,राजेश कुमार,प्रमोद राय, चन्दन,गोविन्द,रंजीत आदि मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap