Tranding
Tue, 21 Apr 2026 03:43 PM
राजनीति / Nov 23, 2023

सपा ग्रामीण में राज नारायण की जयंती मनाई।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट कानपुर परेड जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में लोकबन्धु राजनारायण की जयन्ती उनके चित्र पर माल्यर्पण कर मनाई गई। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजनारायण का जन्म 23 नवम्बर को वाराणसी जिले मोती कोट गंगापुर नामक गांव के एक धनी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। बाल सुलभ संवाद करने के लिए चर्चित राजनारायण गलती पर किसी की भी मिटटी पलीद करने से पीछे नहीं हटते थे, इसी स्वभाव के कारण उन्हें मोरारजी देसाई सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस लक्षय की प्राप्ति के लिए वह इस कदर समर्पित थे कि वह वर्षो अपने घर ही नही जाते थे। 1977 के चुनाव में इंदिरा गांधी को हराने के बाद पूरे देश में उनका कद बहुत ऊंचा हो गया था। एक बार मिलने पहुँची अपनी पत्नी को ही पहचान नही पाये,उनसे पूंछ बैठे आप कौन हैं ? वह अपने बेटी की शादी तक में शामिल नही हुये थे। उन्होंने जीवन भर गरीबों के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश गुप्ता, इम्तियाज रसूल कुरैशी, नरेन्द्र सिंह,शरद यादव,मुर्तजा हुसैन,चन्दी पासी,रविशंकर गुप्ता, सन्दीप शुक्ला, ज्ञानेन्द्र सिंह,राजाराम साहू, नितिन गुप्ता,मो असलम,कर्मवीर यादव एवं राजीव अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap