Tranding
Sat, 30 May 2026 08:19 PM

पतलुका पैक्स चुनाव में प्रवीण ने 364 मत लाकर जीती बाजी

निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शिवनंदन यादव रहे तीसरे स्थान पर

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया। जिले के बाराचट्टी प्रखंड के पतलुका पंचायत में बुधवार को पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि संपन्न पैक्स चुनाव में कुल 931 मत डाले गए। वहीं देर रात मतों की गिनती की गई जहां राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव यादव के पुत्र प्रवीण कुमार ने 364 मतों से अपनी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व पैक्सअध्यक्ष फुलदेव यादव को 215 मतों से शिकायत दी हैं। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि पतलुका पैक्स के लिए संपन्न चुनाव व मतगणना में विजेता प्रवीण कुमार को कुल 364 मत प्राप्त हुए। जबकि दूसरे स्थान पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष फुलदेव यादव को 149 मत प्राप्त हुए है। वहीं निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शिवनंदन यादव को महज 89 मत प्राप्त हुए हैं,जबकि गणिता कुमारी को आठ तथा गयालाल कुमार को तेरह मत प्राप्त हुए हैं। बता दें कि पैक्स चुनाव में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शिवनंदन यादव को शिकस्त देने के लिए उनके ही पुत्रवधू गणिता कुमारी भी चुनाव मैदान में उतरी थी। अपनी जीत की घोषणा के बाद प्रवीण कुमार ने बताया कि इस जीत का श्रेय सभी मतदाताओं को हैं। अपनी जीत के बाद पंचायत के पैक्स संबंधित समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करूंगा।

India khabar
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap