Tranding
Wed, 18 Jun 2025 10:50 AM

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने 2050 लीटर किया देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

बरामद शराब का मूल्य सात लाख रुपए आंकी जा रही है 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया। जिले के शेरघाटी अनुमंडल के उत्पाद अधिकारियों ने मोहनपुर थाना क्षेत्र से 2050 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस मामले में एक 27 वर्षीय युवक को भी हिरासत में लिया गया है।बरामद शराब का मूल्य सात लाख रूपये आंकी गई है।इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया भारती ने बताया कि शेरघाटी अनुमंडल की पुलिस द्वारा जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के हड़ियादाग मोड़ से तीन अलग-अलग वाहनों से कुल 2050 लीटर देसी शराब बरामद किया है।शराब कारोबारी बरामद शराब दो चारपहिया वाहन तथा एक बाइक से ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान झारखंड नंबर की वाहन के पीछे व बीच वाले सीट के नीचे उजले रंग के प्लास्टिक के बोरे में 5 लीटर क्षमता वाले रंगहीन पॉलिथीन में ले जाया जा रहा था।उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार चालक का नाम उद्देश्य कुमार पिता स्व. रामदेव यादव है,जो इसी जिले के गुरुपा थाना क्षेत्र के टेगैनी गांव का रहने वाला हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बरामद शराब का बाजार मूल्य सात लाख रुपए आंकी गई हैं। छापेमारी में शामिल अधिकारियों में शेरघाटी थाना के प्रतिनियुक्त निरीक्षक प्रभात कुमार ,एएसआई रंजीत कुमार ,विक्की कुमार, शमशाद हुसैन, मो.हाबिल समेत अन्य पुलिस के जवान शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
64

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap