Tranding
Sat, 30 May 2026 08:13 AM

3.60 करोड़ का 18 किलो चरस के साथ 2 तस्कर हुआ गिरफ्तार,चरस जप्त

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

N H 727 पर दुबौलिया चौक के निकट से पुलिस ने बाइक पर सवार दो तस्करों को 3.60 करोड़ सेअधिक मूल्य का 18 किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया,इस सिलसिले में एक बाइक भी जप्त की गई है,बाइक की डिक्की की तलाशी लेने पर बैग में रखे गए 18 किलो चरस को बरामद किया गया। इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष, विश्वमोहन चौधरी ने संवाददाता को बताया कि आंचल केआरओ,रमेश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है उन्होंने बताया कि चरस जैसे मादक पदार्थ की तौल उनके सामने की गई,जिसमें नारकोटिक्स सेल के अधिकारी भी मौजूद रहे। गिरफ्तार तस्कर पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी ग्रामीण इलाके का बताया गया है। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत लगभग 3 करोड़ 60 लाख आंकी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap