Tranding
Sat, 30 May 2026 04:30 PM

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक 2025 का परीक्षाफल किया प्रकाशित, जिला की अंशु कुमारी बनी बिहार टॉपर

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक 2025 का परीक्षाफल जारी कर दिया है, जिसमें दो छात्राएं हैं,एक छात्र बिहार टॉपर बनी हैं,पश्चिम चंपारण जिला की नौतन थाना क्षेत्र के एक गहरी विद्यालय की छात्रा,अंशु कुमारी बिहार टॉपर हुई है, अंशु कुमारी किसान परिवार सेआती हैं,इन्होंने संवाददाता को बताया कि उनकी इस सफलता में उनकी बड़ी बहन,जो निजी विद्यालय के शिक्षिका हैं,वह एक किसान परिवार सेआती हैं,उनकी मां गृहिणी है।

मैट्रिक के इस साल की परीक्षा में 15 लाख 58 हजार 77 विद्यार्थी शामिल हुए थे,जिसमें 8 लाख 05 हजार 392 छात्राएं और 7 लाख 52 हजार 685 छात्र शामिल थे। परीक्षा में 12 लाख 79 हजार 294 छात्राओं ने सफलता हासिल की,जिसमें 6 लाख 29 हजार 620 छात्र और 6 लाख 49 हजार 674 छात्राएं हैं।कुल 82.11% विद्यार्थी मैट्रिक के परीक्षा में पास हुए हैं। जिन तीन छात्रों ने बिहार टॉप किया है उनमें दो छात्राएं हैं,उनमें समस्तीपुर के जेपीएन हाई स्कूल नरहन की छात्रा साक्षी कुमारी ने 97.80% यानी 489 अंक हासिल कर पूरे बिहार में टॉप किया है, वहीं फर्स्ट ऑफर में शामिल दो और विद्यार्थी हैं,विद्यार्थियों में भारतीय इंटर कॉलेज पश्चिम चंपारण की छात्रा, अंशु कुमारी ने 97.80 % यानी 489 अंक हासिल किया है,वही भोजपुरी के अगियावां गांव स्थित हाई स्कूल अगियावा बाजार के छात्र, रंजन वर्मा ने पूरे बिहार में टॉप किया है,तीनों को समान अंक और रैंक मिले हैं।

Karunakar Ram Tripathi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap