Tranding
Tue, 21 Apr 2026 09:15 PM
धार्मिक / Mar 24, 2025

ईद के लिए बाजार गुलजार।

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

सेवईंयों की खरीदारी में तेजी है। बाजार में रौनक है। दिन रात बाजार गुलजार नजर आ रहा है। ईद के लिए उर्दू बाजार, रेती, घंटाघर, शाह मारूफ, गोलघर, जाफरा बाजार आदि सज चुका है। खरीदारी जोरों पर है। लोग यहीं से ईद की खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। ज्वैलरी, कपड़ा, बैग, चूड़ियां, रेडीमेड गारमेंट्स, क्राकरी सहित जरूरत का हर सामान यहां मिल रहा है। बाजार में जूता, चप्पल, प्लास्टिक व अन्य धातुओं के बर्तन, शीशे का समान, टोपी, इत्र, आर्टीफिशियल ज्वैलरी उचित मूल्य पर मिल रही है। कुर्ता पायजामा, शर्ट-पैंट, सलवार सूट के कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है। सुबह दुकान खुल रही है तो देर रात तक चल रही है। शाम होते ही बाजार बिजली की रोशनी में नहा जा रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap