Tranding
Sat, 30 May 2026 08:17 AM

जीएमसीएच में नेत्र व चर्म रोग से संक्रमित रोगियों की लग रही है अपार भीड़।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया का सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में, इन दिनों नेत्र,चर्म रोग के मरीजों,उनके परिजनों की अपार भीड़ लग रही है। ओपीडी से आईपीडी तक आई फ्लू,फंगल इनफेक्शन,वायरल फीवर से ग्रसित मरीज भरे पड़े हुए हैं।इन बीमारियों के लिए मौसम की विपरीत परिस्थिति ही मजबूरी बन गई है। अस्पताल प्रशासन के सभी वार्ड,डॉक्टर से लेकर नर्सिंग ऑफिसर,पैरामेडिक्स,सुरक्षा गार्ड,102 एंबुलेंस की सेवा, सुबह 7:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक में पसीने छूट रहे हैं। स्थिति यह है कि सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक लोगों की अपार भीड़ लगी रही है।

दूर दराज गांव से लेकर शहर के लोग भी अपने-अपने मरीज को लेकर इलाज के लिए जीएमसी तक पहुंच रहे हैं, जिस कारणअस्पताल में विभिन्न संवर्ग के कर्मी ओवरलोड चल रहे हैं।मरीजों के साथ-साथ उनके परिजन केआने के कारण कई बार अस्पताल की विधि व्यवस्था चरमरा गई है,जिससे दुरुस्त करने के लिए तैनात गार्डों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अस्पताल में पदस्थापित तो डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों के साथ स्वस्थ लो दूर रहें, अस्पताल में अपार भी लगने के कारण संक्रमण बढ़ने की और ज्यादा खतरा उत्पन्न हो रही है जिससे स्वस्थ व्यक्ति भी संक्रमित हो सकते हैं,ऐसे में जरूरी है कि स्वस्थ व्यक्ति अनावश्यक अस्पताल में जाने से बचें,ताकि किसी तरह का भी संक्रमण का शिकार होने से बचें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap