Tranding
Fri, 05 Jun 2026 10:21 PM

बेतिया पुलिस में कार्यरत दारोगा, देवमोहन को 13 लाख की ठगी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला बल में पदस्थापित दारोगा,देवमोहन सिंह के द्वारा बिहार पुलिस में पुलिस बहाली की परीक्षा में फिजिकल टेस्ट पास कराने के नाम पर,रघुनाथ पंडित,ग्राम भेड़ीहरवा,थाना साठी से नगद एवं पे फोन के माध्यम से कुल 13 लाख रुपैया लेना एवं फर्जी फिजिकल टेस्ट कराने का गेट पास देना तथा टेस्ट पास नहीं कराकर रुपया गबन कर लेने केआरोप में रघुनाथ पंडित केआवेदन केआधार पर पुलिस.अ.नि.देव मोहन सिंह के विरुद्ध साठी थाना में कांड अंकित किया गया है। पु.अ.नि.देव मोहन सिंह के विरुद्धआरोप सत्य पाते हुए पु.अ.नि.देव मोहन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस अवर निरीक्षक,देव मोहन सिंह बेतिया जिला बल में तैनात थे।उक्त पदाधिकारी द्वारा अन्य स्थानों पर भी ऐसा फर्जीवाड़ा किया गया है, जिसमें पटना में भी इनके विरुद्ध कांड दर्ज है।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap