Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:13 PM

शहादत पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी।

18 आयु वर्ग के युवाओं को वोट का अधिकार देकर प्रजातांत्रिक व्यवस्था को किया सुदृढ़ :चंद्रिका

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिला कांग्रेस कमेटी ने राजेन्द्र आश्रम के सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं शहादत दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गय। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने बताया कि ये देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री बने। उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि वे अपने कार्य काल में 18बर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार देकर प्रजातांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ किये। उन्होंने अपने कार्य काल में पंचायती राज ब्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद अध्यक्ष को वित्तीय अधिकार देकर सभी को बिकास के केलिए सहभागिता सुनिश्चित किए। उनके कार्यकाल में देश का सर्वांगीण विकास हुआ। उनके समय में प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ देश के गरीब अमीर लोगों के पास मोबाइल फोन आदि का विस्तार किए जो अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है।देश दुनिया का सारा कार्य आज इंटरनेट से कनेक्ट है जो उनकी देन है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह,बावुलाल प्रसाद सिंह, डा. गगन मिश्रा, प्रदीप शर्मा ,ओमैर खान उर्फ टिका खान, सुमंत कुमार, विजय कुमार मिठु, युगल किशोर सिंह,रामप्रमोद सिंह, मो. खैरूदीन, दामोदर गोस्वामी, कमलेश चंद्रवंशी, जगदीश प्रसाद यादव, मो. नबाव अली खान, मो. अजहरुद्दीन, शशिकांत सिंहा, टिंकू गिरी, धर्मेंद्र निराला, मो.फैजान, लब्बी सिंह, अर्जुन गुप्ता, ओंकार यादव एस,के, बवलू शर्मा, बिकास यादव आदि शामिल हुए।

Karunakar Ram Tripathi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap