Tranding
Fri, 17 Apr 2026 04:58 PM

81 विशिष्ट शिक्षकों को विधायिका ने दी नियुक्ति पत्र

बोली-निष्ठा के साथ शिक्षा का करें निर्वहन 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार

प्रारंभिक,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सक्षमता-2 उत्तीर्ण 81 विशिष्ट शिक्षकों को आज स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय बाराचट्टी में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम स्थानीय विधायिका ज्योति देवी के कर कमलों द्वारा प्रदान की गई। इस दौरान विशिष्ट शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने बतायी कि राज्य सरकार शिक्षकों पर मेहरबान है, उन्हें विशिष्ट शिक्षक का दर्जा देकर उनका मान सम्मान बढ़ाने का काम की है।उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे अपने ड्यूटी का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण करें। इसके पूर्व विधायिका ने विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं से भी रूबरू हुई। वहीं छात्रों व शिक्षकों ने स्वास्थ्य के मद्देनजर कक्षा में डिजिटल बोर्ड लगाने की मांग रखी जिसे विधायिका ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह को तत्काल मार्कर बोर्ड लगवाने का निर्देश दी। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मौजूद अन्य लोगों में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार आशीष ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह,जिला परिषद सदस्य अरविंद यादव, विधायक प्रतिनिधि रामविलास शर्मा, भाजपा नेता अजय चंद्रवंशी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉ महेंद्र प्रसाद,प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार वर्मा, रोहित कुमार,राहुल सिंह ,इंदू मौर्य आदि शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap