Tranding
Sat, 28 Feb 2026 03:15 PM
खेल / Nov 06, 2023

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र स्थित छावनी मोहल्ला के इंटरनेशनल आईपीएस स्कूल में वर्ष 2023 का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया,जिसके मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के महापौर,गरिमा देवी शिकारिया रहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर कमर जावेद, डॉक्टर शौकतअली,संत माइकल अकैडमी के निदेशक, एमानूअल शर्मा,आईपीएस के निदेशक,फरीदा बानो, संस्थापक,नुरुल इस्लाम, दानिश खान मुस्कान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इस आयोजन का शुभारंभ किया,इस अवसर पर काली बाग ओपी थाना प्रभारी, दुष्यंत कुमार एवं मनवापुल ओपी थानाप्रभारी,मोहम्मद अलाउद्दीन केअलावा शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर,थाना प्रभारी मोहम्मदअलाउद्दीन,डॉ जावेद कमर,इमानुएल शर्मा को अंग वस्त्र,मोमेंटो,एवं फूल माला देकर स्वागत किया गया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया,सभी बच्चे एवं अतिथिगण,राष्ट्रगान के समय खड़े होकर राष्ट्रगान गया,भाग लेने वाले सभी बच्चों ने मार्च पास्ट की सलामी देते हुए सभी आगंतुकों का अभिवादन किया।इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में,रेड रॉयल,येलो राइडर,ग्रीन चैलेंजर्स,ब्लू स्टार के के ग्रुप में बताकर प्रतियोगिता कराया गया,इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों में प्रतियोगिता कराई गई,जिसमें तीन श्रेणी के बच्चों को चुना गया,उनमें प्रथम श्रेणी,द्वितीय श्रेणी,तृतीय श्रेणी के बच्चों का चयन किया गया।

मंच का संचालन विद्यालय के सलाहकार समिति सदस्य, जगमोहन कुमार एवं खेल का संचालन,आबिद सुल्तान, सुमित कुमार झा ने किया, खेल का सुपरविजन करते हुए दानिश ने अपने उत्तमअनुभव का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के अंत में, धन्यवाद विज्ञापन संस्था के व्यवस्थापक,नुरुल इस्लाम ने दिया,उन्होंने संवाददाता को बताया कि इस वार्षिक खेलकूद का आयोजन विद्यालय के ही खेल के मैदान में प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें विद्यालय के सभी छात्राएं,उनके सभी अभिभावक,माता-पिता, विद्यालय के शुभचिंतक, शिक्षक,शिक्षिकाएं,निदेशक एवं व्यवस्थापक का सराहनीय योगदान रहता है। विद्यालय के निदेशक,फरीदा बानो एवं संस्थापक,नूरूल इस्लाम ने इस प्रतियोगिता मेंआए हुए सभी महानुभावों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया,साथ ही कहा कि उन् लोगों नेअपना बहुमूल्य वक्त निकाल कर हमारे इस आयोजन में शामिल रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap