Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:16 AM

पारिवारिक विवाद से ग्रसित महिला ने फांसी लगाई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नैनहा नामक गांव में,एक 40 वर्षीय महिला,रीना देवी ने पारिवारिक कलह से ग्रसित होकर फांसी लगा ली। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अनुमंडलीयअस्पताल बगहा ले जाया गया,लेकिन वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होते देख डॉक्टर ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।महिला लंबे समय से पारिवारिक तनाव झेल रही थी। संवाददाता को पता चला है कि जब घर के सभी सदस्य अपने काम में व्यस्त थे,तभी उसने गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने उस हालत देख तो तुरंत नीचे उतरा,अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर,चंदन कुमार ने संवाददाता को बताया कि महिला के गले में गहरे निशान और सूजन आ गई है। फांसी लगाने के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी,जिसके चलते उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय नगर थाना को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के प्रयास के पीछे घरेलू विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है,लेकिन पुलिस अन्य कारणों की भी जांच कर रही है,स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला शांत स्वभाव की थी,लेकिन घरेलू कलह के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। परिजन भी इस घटना के सदमे में है,फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, इसका इलाज बेतिया के जीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है।पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
79

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap