Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:56 AM
शिक्षा / Dec 26, 2025

बच्चों ने वीर बाल दिवस व बाल अधिकारों पर भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता में सहभागिता की।

राष्ट्रीय वीर बाल दिवस लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में मनाया।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

दतिया, मध्य प्रदेश।

भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भविष्य की नींव माने जाने वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल दतिया में राष्ट्रीय वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। 

आयोजित राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के तहत बालकों की प्रतिभा और हुनर को सम्मानित करने के उद्देश्य से वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता के साथ ही बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामजीशरण राय सदस्य बाल कल्याण समिति, विशिष्ट अतिथि संतोष तिवारी सदस्य बाल कल्याण समिति व भगवतशरण शर्मा विशेष किशोर पुलिस इकाई के साथ ही राशिद खान डायरेक्टर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल ने अध्यक्षता की। 

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्टाफ के प्रश्नों व जिज्ञासाओं के समाधान अतिथियों ने करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में बाल अधिकार, सुरक्षित स्पर्श- असुरक्षित स्पर्श, किशोर न्याय अधिनियम की व्यापक जानकारी मुख्य अतिथि रामजीशरण राय ने देते हुए बाल हितैषी दतिया बनाने हेतु आव्हान किया। बाल कल्याण समिति गठन व कार्य के बारे में संतोष तिवारी व एसजेपीयू के बारे में भगवतशरण शर्मा ने जानकारी दी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राशिद खान ने विद्यालय में सतत कार्यक्रम के आयोजन हेतु सहमति दी। बच्चों ने वीर बाल दिवस व बाल अधिकारों पर भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता में सहभागिता की।

इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक आशना खान, प्राचार्य नसरीन खान, स्टाफ सुमन रावत, शिवानी सोनी, तबस्सुम खातून, सोनाली कुशवाहा, समीर खान, सोनाली प्रजापति, चाँदनी कुशवाहा, कल्पना राजावत, नैंसी सरगैयाँ सहित छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं। उक्त जानकारी रामजीशरण राय बाल कल्याण समिति दतिया ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
47

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap