Tranding
Wed, 03 Jun 2026 11:29 AM

जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन एवं बापू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा के समापन समारोह व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव के द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय झंडोत्तोलन राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कार्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने कहा कि देश में साम्प्रदायिक सद्भाव के माहौल को एक पार्टी के द्वारा बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।देश में युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है, महंगाई चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की एतिहासिक पदयात्रा करीब पांच महीने से लगातार करते हुए करोड़ों लोगों की भावना से ओतप्रोत होकर पदयात्रा का आज झंडोत्तोलन के बाद विराम दिए हैं। भारत सरकार के द्वारा भ्रामक प्रचार कर कोरोना का भय दिखाकर एवं अनेक ब्यवधानों के पश्चात राहुल गांधी की दृढ़ इच्छाशक्ति ने एतिहासिक पदयात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। उन्होंने कहा कि पदयात्रा समाप्त नहीं हुआ है ,बल्कि कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूरे प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत, गांव कस्बे में हाथ जोड़ो पदयात्रा शुरू किया जाएगा।

राजेन्द्र आश्रम में सर्वप्रथम अध्यक्ष के द्वारा महात्मा गांधी का चित्र रखकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन चरित्र पर विचार रखे। इसके बाद सभी उपस्थित पदाधिकारी गण पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

 तत्पश्चात अध्यक्ष के द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा के समर्थन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गान जन गन मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता गीत के बाद महात्मा गांधी अमर रहें नारे के साथ समाप्त किया गया कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव के साथ डॉ शशि शेखर सिंह,बावुलाल प्रसाद सिंह,रामप्रमोद सिंह, प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र निराला, मो खैरूदीन, युगल किशोर सिंह, रामसेवक कुशवाहा बौद्ध, दामोदर गोस्वामी,बिजय कुमार मिठु, बवलू शर्मा, कैलाश पाल, डा शशिशेखर सिंह, मो अजहर उदीन, शशिकांत सिंहा, ब्रजेश राय, नबाव अली खान, सागर सिंह, मंटू सिंह, माधुरी गुप्ता, रिंकू सिंह जगदीश प्रसाद यादव, सादुल्ला फारुकी, कमलेश चंद्र वंशी, शिवकुमार चौरसिया, लब्बी सिंह, रामसेवक गुप्ता, अर्जुन गुप्ता ,कैलाश सिंह पाल,बिपीन सिंहा,बिशाल कुमार युवा अध्यक्ष, बड़ा बावु आदि अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Karunakar Ram Tripathi
162

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap