Tranding
Sat, 30 May 2026 09:23 AM

अपराध पर नियंत्रण हेतु पुलिस ने 746 अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

पुलिस ने जनवरी 2025 महीने में बड़ी कार्रवाई करते हुए,कानून व्यवस्था को मजबूत करने हेतु विभिन्न अपराधों में कुल 746 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गएअपराधियों में 13 हत्या के आरोपी,एक डकैती 44 हत्या के प्रयास केआरोपी, 272 वारंटीअपराधी शामिल है।इसके अलावा आर्म्स एक्ट 11, एससी/ एसटी एक्ट के दो,लोक सेवक पर हमला कर अपहरण 13 एनडीपीएस एक्ट और तीन पोक्सो एक्ट के मालूम में भी गिरफ्तारियां की गई हैं चोरी के 29 आरोपी उत्पाद अधिनियम के तहत 198और अन्य मामलों में 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने मादक पदार्थ के साथअवैध हथियार भी बरामद किया है। मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान में 59.154 किलो गांजा,4.84 किलो चरस,8.45 मिलीग्राम स्मैक जप्त की गई।शराबबंदी के तहत 2673.34 लीटर देसी,3,465 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई,वाहन जपती में 62 दो पहिया,पांच चार पहिया,पांच ट्रैक्टर,तीन अन्य वाहन शामिल किए गए हैं।वाहन चेकिंग से 88.60 लख रुपए का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने चारअवैध आग्नेयास्त्र,13 गोलियां,4 मोबाइल फोन,31मवेशी भी जप्त किया गए। यह कार्रवाई जिले मेंअपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap