Tranding
Sat, 30 May 2026 03:08 AM

विद्युत विभाग की जांच दल ने मचाई हड़कंप,उपभोक्ताओं में फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के द्वारा एक जांच टीम का तत्काल गठन कर एसटीएफ एवं सप्लाई का संयुक्त टीम बनाकर कम विद्युत खपत करने वाले उपभोक्ताओं की जांच कर रही जांच टीम के द्वारा जांच में पाए गए अनियमित वाले उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई को देखते हुए बंगाली कॉलोनी के उपभोक्ताओं में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। संवाददाता को इस बात की जानकारी देते हुए सहायक विद्युतअभियंता,सुशील कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी करने वाले एवं बाईपास करके बिजली जलाने वाले वैसे उपभोक्ताओं पर हर हाल में प्राथमिक दर्ज की जाएगी, चाहे कोई भी स्तर से संपर्क रखना हो। चोरी छिपे बिजली जलाना,टोका फंसाकर बिजली जलाना,मीटर को बाईपास करके भी लोग बिजली चोरी करके घरों केअंदर लगे पंखा,फ्रीज मोटर,कूलर का प्रयोग करके बिजली खर्च करते हैं,मगर बिजली का बिल ससमय नहीं जमा करते हैं,बल्कि चोरी करके ही बिजली से चलने वाले सभी उपकरण का काम चला लेते हैं,तो फिर उन्हें बिल जमा करने का कहां प्रश्न पैदा होता है,यहआम बात बन गई है।विद्युत विभाग के विभागीय पदाधिकारी,कनीय अभियंता कर्मी भी काम जिम्मेवार नहीं है।

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap