Tranding
Fri, 05 Jun 2026 12:54 AM

प्रदूषण पर प्रहार कर 6 वर्ष जीवन बढ़ाएं..ज्योति बाबा

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

पाश्चात्य लाइफस्टाइल के चलते घर-घर मिलेगा कैंसर का तोहफा..ज्योति बाबा

कानपुर, विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट से उद्घाटित हो चुका है कि प्रदूषित हवा के चपेट में भारत में वर्ष 2016 में लगभग एक लाख मासूम बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, भारत की आधी आबादी यानी लगभग 66 करोड लोग उन क्षेत्रों में रहती हैं जहां सूक्ष्म पदार्थ पार्टिकुलेट मैटर ‌ प्रदूषण भारत के सुरक्षित मानकों से काफी ऊपर है भारत ने वायु प्रदूषण पर शीघ्र नियंत्रण नहीं लगाया तो 2025 तक अकेले राजधानी दिल्ली में ही वायु प्रदूषण से हर वर्ष 26600 लोगों की मौत होगी,उपरोक्त बात नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज बिंदकी में आयोजित जनपद स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम यूथ पार्लियामेंट में वसुधैव कुटुंबकम एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य की थीम पर लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट विषय पर मुख्य वक्ता के संबोधन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख,नशा मुक्त समाज आंदोलन योग गुरु ज्योति ज्योति बाबा ने कहीं, ज्योति बाबा ने आगे कहा कि प्रदूषित क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं के बच्चे जन्म से ही कम वजन के हो रहे हैं  सुशील बाजपेई का भव्य स्वागत विधायक राजेंद्र पटेल द्वारा किया गया, कार्यक्रम में विजई प्रतिभागियों को विशेष रूप से सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का भव्य संचालन एनएसएस के सत्येंद्र सिंह ने किया। अंत में सभी को रामनवमी की मंगल शुभकामनाएं देते हुए योग गुरु ज्योति बाबा ने नशा, प्रदूषण, कुपोषण मुक्त भारत का संकल्प कराया,कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अंजू त्रिपाठी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संयोजिका, संगीता तिवारी, रचना, श्वेता साहू, अनामिका सोनी, पूजा पाल, अंजू बाला प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना राजकीय महिला डिग्री कॉलेज संगीता द्विवेदी इत्यादि थी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
201

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap