संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे मिला युवक का शव
नवनीत त्रिपाठी
चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
चौक थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नक्सा बक्सा के तकरारी टोले के निवासी एक युवक का शव शनिवार को शाम साढ़े चार बजे तालाब के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ।जिससे उसके स्वजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया है। ग्राम प्रधान भीमल गुप्ता को गांव के लोगों ने बताया कि गांव का राजेश पुत्र राम अवध शौच के लिए तालाब के पास गया था जहां पर उसकी मृत्यु हो गयी है ।घटना की जानकारी किसी ने चौक पुलिस को दे दिया ।घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल कर पंचनामे के आधार पर शव के अंतिम संस्कार हेतु अनुमति दे दिया ।इस संबंध में थानाध्यक्ष चौक राम चरन सरोज ने बताया कि यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी ।