Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:17 PM

15 जून को जिला नियोजनालय में विभिन्न प्रकार के जॉब हेतु कैम्प का होगा आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

आगामी 15.06.2023 को जिला नियोजनालय के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के जॉब की बहाली हेतु कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे सेअपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुकअभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।जिला नियोजन पदाधिकारी,अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। विगत सप्ताह डीआरसीसी प्रांगण में रोजगार मेला का आयोजन भी किया गया था। इसी कड़ी में 15 जून, 2023 को भी जॉब कैम्प का आयोजन जिला नियोजनालय के प्रांगण में किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सुभवंती इंस्ट्च्यूटऑफ प्रोफेशनल एजुकशन द्वारा जिले में विभिन्न पद यथा-टेली कॉलर, डाटा ऑपरेटर,वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर, मार्केटिंग ब्वॉय,वार्डेन गर्ल,वार्डेन ब्वॉय,एसोसिएट प्रोफेसर पर कार्य करने हेतु इच्छुक कुल-30 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। योग्य अभ्यर्थी को 9-18 हज़ार मानदेय प्राप्त होगा । शैक्षणिक योग्यता दसवी से एमबीए तक है।पुरुष तथा महिला दोनों उम्मीदवार इसमें अपना आवेदन दे सकते हैं।उन्होंने आगे बताया कि निजी नियोजक,पद, योग्यता,उम्र,मानदेय,रिक्ति, कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है,ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलायी जा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap