Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:39 AM

गल्ला व्यवसायी की दुकान से डेढ़ सौ बोरा चावल, डेढ़ लाख रुपया की हुई चोरी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया लोरिया मुख मार्ग स्थित पूर्णमासी राम पेट्रोल पंप के पास एक गल्ला व्यवसाय के दुकान से डेढ़ सौ बोरा चावल और डेढ़ लाख रुपया की चोरी हो गई है। गला व्यवसाय,शिव शंकर, गल्ला भंडार नामक दुकान में चोरों ने रात के अंधेरे में शटर काटकर करीब डेढ़ सौ बोरा चावल और 1लाख 53 हजार की नागदी पर हाथ साफ कर दिया है,वहीं दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में यह देखा जा रहा है कि नकाबपोश चोर पिकअप वाहन में समान लाद का फरार हो गए। बताया जा रहा है चोरों ने दुकान में रखे प्रिंटर को भी अपने साथ ले गए हैं। घटना के बाद पीड़ित दुकान के मालिक,सतीश प्रसाद ने लौंरिया थाने में चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है,वहीं घटना की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज केआधार पर चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,सभी दुकानदारों में दहशत का माहौल है।गला व्यवसायों ने पुलिस सेआग्रह किया है कि जल्द से जल्द चोर को पकड़ लिया जाए।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap