Tranding
Sun, 26 Apr 2026 05:19 PM

साजिश का शिकार बनी जख्मी महिला का इलाज के दौरान मौत।

जमीनी विवाद में कोशिला देवी के रिश्तेदारों ने हाइवे पर किया था जानलेवा हमला 

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया, बिहार

जमीनी विवाद में साजिश का शिकार बनी एक जख्मी महिला की मौत बीते गुरुवार को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया में हो गया है।मृतक महिला जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के काहुदाग पंचायत के मनवाझोड़ गांव की दिवंगत लालधारी सिंह भोक्ता की बेटी कोशिला देवी थी, जिसे अपने ही गोतिया रिश्तेदारों ने जमीनी विवाद को लेकर बीते 26 दिसंबर 2024 को नेशनल हाईवे पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया गया था। उक्त महिला जलावन के लिए लकड़ी लाने जंगल गई थी। परिजनों के सूचना के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया में भर्ती किया गया था। बताया गया है कि दिवंगत लाल धारी सिंह तीन भाई थे जिन्हें मात्र एक बेटी कोशिला देवी ही थी।वहीं लालधारी सिंह के दो अन्य भाइयों में बुधन सिंह भोक्ता व गणेश सिंह भोक्ता थे। जिनके क्रमशः परमेश्वर सिंह भोक्ता एवं लखन सिंह भोक्ता संतान थी। उक्त तीनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा बराबर बराबर हो चुका था, लेकिन कोशिला देवी के जमीन को हड़पने के नियत से अक्सर उसे डरा-धमका रहे थे।इसी बीच एक साजिश के तहत बीते 26 दिसंबर 2024 को उस पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया गया था।मृतका के पति शंभू सिंह भोगता ने वरीय अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है तथा जान माल की सुरक्षा की मांग की है।

Karunakar Ram Tripathi
68

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap