Tranding
Fri, 05 Jun 2026 03:45 PM

जीएसटी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन।

जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मुख्यमंत्री के गृह जनपद में भ्रष्टाचार को लेकर जीएसटी विभाग के अधिवक्ताओं ने जीएसटी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया घंटे धरने पर बैठे अधिवक्ताओं का आरोप है कि जीएसटी विभाग में अधिकारी बिना सुविधा शुल्क लिए हुए कोई काम नहीं करते हैं। अपील अधिकारी एडिशनल कमिश्नर ग्रेट 1 धर्मेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिकारी तानाशाह हो गए हैं मनमाना टैक्स लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है शिकायत करने पर समस्या के समाधान के लिए सुविधा शुल्क मांगा जाता है सुविधा शुल्क न देने पर उल्टे अधिवक्ताओं को ही धमकाया जाता है कि आपके क्लाइंट का भारी नुकसान हो जाएगा। लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार को सहते हुए अधिवक्ता आज लामबंद होकर जीएसटी कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से मांग की गई कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाए। जो सरकार की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं ऐसी अधिकारियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

----------------------------------

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
200

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap