Tranding
Sat, 30 May 2026 10:10 AM

म.प्र. जन अभियान परिषद व नवांकुर संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक जागरूकता गतिविधियां आयोजित।

डॉ रामजी शरण राय

दतिया, मध्य प्रदेश

कलेक्टर संदीप माकिन के निर्देशन में केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान एवं प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम पठारी, खरग, बगेदरीसानी, राजौर में जागरूकता कार्यक्रम, कलश यात्रा एवं रैली का आयोजन मप्र जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्थाओं स्वदेश संस्था, विवेकानंद युवा मंडल, नवसहभागी संस्था व प्रस्फुटन समितियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

आयोजित रैली व सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी मुनेंद्र शेजवार जिला समन्वयक, मप्र जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्था स्वदेश के कार्यकारी निदेशक रामजीशरण राय, विवेकानंद युवा मंडल के संचालक संजय रावत, नव सहभागी संस्था के संचालक देवेंद्र बौद्ध, सरपंच ग्राम पंचायत पठारी, नोडल ऑफिसर श्री निगम के साथ ही विद्यालय स्टाफ व अन्य विभागों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। 

आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणजनों को केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के बारे में सेक्टर प्रभारी मुनेंद्र शेजवार द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें लाभान्वित होने वाले क्षेत्र के बारे व पानी की उपलब्धता और भविष्य में होने वाले क्षेत्रीय विकास के बारे में भी बताया। 

कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए स्वदेश नवांकुर संस्था के कार्यकारी निदेशक रामजीशरण राय द्वारा पानी के समुचित उपयोग व पानी की महत्ता के बारे में बताया। विवेकानंद युवा मंडल के संचालक संजय रावत द्वारा मुख्यमंत्री जन जनकल्याण अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें लाभ देने की बात कही। वहीं नव सहभागी संस्था के देवेंद्र बौद्ध द्वारा प्रशासन आपके द्वारा अभियान की विस्तृत जानकारी दी। 

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मैटर कमांडर सीएलडीपी बृजेंद्र कुमार द्वारा व्यक्त किया गया उक्त जानकारी मुनेंद्र शेजवार जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद द्वारा दी गई।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap