Tranding
Wed, 03 Jun 2026 05:54 AM

डूहाँ धाम में चल रही अद्वैत शिवशक्ति राजसूय महायज्ञ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर कैंप का हुआ उद्घाटन...

धनंजय शर्मा

सिकंदर पुर, बलिया, उत्तर प्रदेश

क्षेत्र के डूहां धाम में चल रहे 108 कुंडीय कोटि होमात्मक अद्वैत शिवशक्ति राजसूय महायज्ञ में "सार्थक सहयोग फाउंडेशन" द्वारा यज्ञ परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ यज्ञाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह तथा डॉ० दिग्विजय सिंह के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। 

चिकित्सा शिविर में डॉक्टर अंकित चौबे, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. सूर्यभूषण तिवारी की देखरेख में 11 दिसंबर से 19 जनवरी तक लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता दी जाएगी। 

डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर के द्वारा आम जनमानस जो दूरी तथा पैसे के अभाव से चिकित्सा प्राप्त नहीं कर पाते, उन्हें इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। 

सार्थक सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक चतुर्वेदी जी के द्वारा बताया गया कि जनकल्याण के लिए यह शिविर चलाया जा रहा है, स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी (मौनी बाबा) के द्वारा कराए जा रहे विश्व कल्याणकारी राजसूय महायज्ञ में हमें चिकित्सा शिविर कैंप चलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिसे हम पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। 

कार्यक्रम में दुर्गेश चतुर्वेदी, मांधाता यादव, अनूप राय, प्रवीण चौरसिया, आशुतोष उपाध्याय, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap