Tranding
Sat, 30 May 2026 08:21 PM

तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने युवक को कुचला, मौत, मचा कोहराम..

हाजीपुर/महुआ(वैशाली) बिहार

जिले में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।इन दिनों जिले के विभिन्न स्थान पर तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आकर कई लोग मौत के शिकार हो चुके है।ताजा मामला महुआ थाना क्षेत्र के महुआ पातेपुर रोड के खान पट्टी गांव के नजदीक तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को कुचल दिया।जिस कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं घायल युवक मोहम्मद अहमद रजा पिता मोहम्मद अंसार को हाजीपुर सदर अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती किया है।जहां उसकी भी हालात नाजुक बताई जा रही है।जबकि मृतक मोहम्मद अयान (17 साल) पिता मोहम्मद इजहार पातेपुर प्रखंड के हरिलोचन पुर सुक्की थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव का बताया जा रहा है।जो अपने चचेरे भाई मोहम्मद अहमद रजा के साथ मोटरसाइकिल से महौआ बाजार आ रहा था।इसी दौरान महुआ की ओर से तेज रफ़्तार डीजे गाड़ी टाटा 407 आ रहा था जो मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक को कुचलते हुए आगे जाकर गाड़ी ड्राइवर फरार हो गया।बताया गया है कि डीजे गाड़ी पर गूंजे बिहार सुजीत साउंड लिखा है जिसका संचालक सुजीत कुमार है जो पातेपुर रोड महुआ का रहने वाला है।गाड़ी का चालक नशे मे था ऐसा कहा जा रहा है।मोहम्मद अयान की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वाले घर लेकर आ रहे हैं।इस संबंध में महुआ पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap