Tranding
Sat, 28 Feb 2026 01:46 PM

108 कुण्डीय कोटि होमात्मक अद्वैत शिवशक्ति राजसूय महायज्ञ श्री वनखण्डीनाथ (श्री नागेश्वरनाथ महादेव ) मठ डूहा में..

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश

108 कुण्डीय कोटि होमात्मक

अद्वैत शिवशक्ति राजसूय महायज्ञ श्री वनखण्डीनाथ (श्री नागेश्वरनाथ महादेव ) मठ डूहा में तहसील सिकंदर पुर जनपद बलिया (उत्तरप्रदेश) में 11 दिसम्बर 2024, बुधवार से 19 जनवरी 2025 रविवार तक आयोजित किया जा रहा है। राजसूय महायज्ञ की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

आपको बताते चलें कि जिस 'राजसूय महायज्ञ' को त्रेता युग के प्रथम चरण में सूर्यवंशी 'राजा हरिश्चन्द्र' ने अयोध्या में और अजातशत्रु महाराज युधिष्ठिर ने द्वापर युग के अंतिम चरण में खाण्डवप्रस्थ की राजधानी इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) में कराया था, वही राजसूय महायज्ञ कलियुग के प्रथम चरण में सरयू नदी के पवित्र दक्षिण तटवर्ती ग्राम डूहा बिहरा में संपूर्ण विश्व के आस्थावान भक्तों के अमूल्य सहयोग से होने जा रहा है। 108 कुण्डीय कोटि होमात्मक अद्वैत शिवशक्ति राजसूय महायज्ञ का आयोजन अगहन शुक्ल एकादशी से माघ कृष्ण पंचमी वि० सं० 2081 तद्नुसार बुधवार दिनांक 11 दिसम्बर 2024 से रविवार दिनांक 19 जनवरी 2025 ई० तक किया जाएगा।

108 कुण्डीय कोटि होमात्मक अद्वैत शिवशक्ति राजसूय महायज्ञ में देव दुर्लभ दर्शनीय संत महात्मा एवं कथावाचकों में प्रमुख रूप से श्री अनिरुद्धाचार्य, पं० धीरेन्द्र शास्त्री, महा मण्डलेश्वर आचार्य कृष्ण चन्द्र शास्त्री, साध्वी आर्या पंडित, पंडित गौरांगी गौरी, साध्वी सरोज बाला, आचार्य शांतनु महाराज, स्वामी जयदेव ब्रह्मचारी और 

स्वामी भास्करानंद महाराज के दर्शन एवं प्रवचनों का रसपान भी श्रद्धालु भक्त गण प्रत्येक दिन सायंकाल 4 बजे से 9 बजे रात्रि तक कर सकेंगे।

कार्यक्रम विवरण 

1. अगहन शुक्ल एकादशी (मोक्षदा एकादशी एवं गीता जयंती) तद्नुसार बुधवार 11 दिसम्बर 2024 को

कलश यात्रा (शोभा यात्रा) द्वारा राजसूय महायज्ञ का शुभारम्भ ।

2. वृहस्पतिवार 12 दिसम्बर 2024 को मण्डप प्रवेश ।

3. शुक्रवार 13 दिसम्बर 2024 को अरणी मंथन द्वारा वैदिक अग्नि का प्राकट्य ।

4. शनिवार 14 दिसम्बर 2024 से 18 जनवरी 2025 ई० तक प्रतिदिन विधिवत पूजन हवन, महाआरती आदि।

5. माघ कृष्ण पंचमी तद्नुसार रविवार 19 जनवरी 

6. 2025 को पूर्णाहुति, अवभृथ स्नान एवं वृहद भंडारा आदि होगें।

मार्ग निर्देश -

(क) बलिया से वंशी बाजार और वंशी बाजार से 5 किमी० उत्तर यज्ञ स्थल श्री वनखण्डीनाथ मठ स्थित है।

(ख) बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन से पूर्व दिशा में 14 किमी० माल्दह बस स्टैण्ड है और माल्दह से 5 किमी० यज्ञ स्थल श्री वनखण्डीनाथ मठ स्थित है।

इस आशय की जानकारी स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी (मौनी बाबा) अध्यक्ष, श्री वनखण्डीनाथ (श्री नागेश्वरनाथ महादेव ) मठ डूहा, जनपद बलिया द्वारा दी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap