Tranding
Tue, 21 Apr 2026 07:52 PM
अपराध / Nov 19, 2024

ग्राम बिलारी बोरिन टोला के रास्ते को पैमाईश कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अहमद मूसा ने दिया मंडलायुक्त को ज्ञापन।

सेराज अहमद कुरैशी


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।


अहमद मूसा ने मंडलायुक्त गोरखपुर को ज्ञापन देते हुए कहा कि ग्राम बिलारी (बोरिन टोला), पोस्ट- सरदार नगर, ब्लाक- सरदार नगर, तहसील चौरी चौराः गोरखपुर में आने-जाने के लिए एक खडण्जा रास्ता जो बिलारी (पोखराटोला) से होकर स्व० शंकर मौर्या में खेत से होकर गांव में जाता है, खडण्जा को दोनों तरफ से काश्तारों द्वारा आधा रास्ता काटकर खेत में मिला लिया गया है तथा रामगति निषाद, निवासी- ग्राम बिलारी पोखरा टोला, खडन्जा को कब्जा करके दूसरे तरफ चक रोड में मकान बनाया जा रहा है दबंग व माफिया किस्म के व्यक्ति है, जिसके कारण गांव के लोग कही भी दरखास्त देने पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है और दूसरे तरफ "जल जीवन मिशन के तहत पाइप लगाने के लिए खडन्जा उखाड दिया गया है तथा अभी भी गढ़द्धा कायम हैं जिससे समस्त ग्रामवासी को आने जाने में काफी कठीनाई का सामना करना पड रहा है। चार पहिया वाहन गांव में नहीं जा पा रहा है। जिससे प्रार्थी तथा गांव के अन्य व्यक्तियों द्वारा काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मना करने पर सड़क के किनारे का काश्तकार झगडा करने पर आमादा हो रहे हैं। रास्ते को पैमाईश कराकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
96

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap