Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:01 PM

बेल्थरा रोड में "रेजांगला शहीद दिवस" पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कल सोमवार को।


मंडल प्रभारी आजमगढ़ धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा बेल्थरा रोड के तत्वावधान में कल 18 नवंबर (सोमवार) को "शौर्य दिवस" "रेजांगला शहीद दिवस" बंसी पैलेस के ठीक सामने चकिया मार्ग बेल्थरा रोड में मनाया जाएगा। 

रेजांगला शहीद दिवस कार्यक्रम के संचालन कर्ता डा. बेचन यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम 1962 के भारत चीन रेजांगला युद्ध के शहीदों की पावन स्मृति में अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के तत्वावधान में स्थानीय बंसी पैलेस के ठीक सामने (चकिया मार्ग) 18 नवंबर (सोमवार) को मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि कार्तिक यादव (युवा) होंगे। 

कार्यक्रम में आयोजक रंजीत कुमार यादव (नेपाली), संचालन कर्ता संजय यादव, प्रवक्ता अभिषेक यादव, प्रवक्ता चंद्रशेखर अधिकारी (छात्र नेता), अंकित यादव, आजाद राव साहब, सिंगर विशाल यादव, टिंकू यादव, विजय यादव, अनूप यादव, अवधेश यादव, मुलायम यादव, डॉ. अरविंद यादव, अंकित यादव, रवि यादव, अभय यादव व रविंद्र यादव की प्रमुख भागीदारी होगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap