Tranding
Sat, 30 May 2026 08:57 AM

विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के तत्वावधान में गीतास्वाध्याय कार्यशाला सम्पन्न।

रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

विश्वगीताप्रतिष्ठानम् 

जिला स्तरीय कार्यशाला 21 दिसम्बर 2025 को प्रातः 09:30 से शाम 04:00 बजे तक* श्री अनामय आश्रम सिविल लाइन, दतिया के सभागार में आयोजित किया गया। 

आयोजित विश्वगीताप्रतिष्ठानम् 

जिला स्तरीय कार्यशाला में अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर सहित दतिया जिले में निवास करने वाले जिला, प्रान्तीय एवं केन्द्रीय पदाधिकारी सम्मिलित रहे। 

कार्यशाला में प्रथम सत्र -

प्रार्थना, व्यक्तिशः परिचय, संगठन के सिद्धांत, कार्यवृत्त, जिज्ञासा समाधान, 

*दोप.12:30 से 1:30 बजे* भोजन एवं साहित्य वितरण,*दोपहर 1:30 से 2:30 बजे* तहसीलशः गीता स्वाध्याय मण्डल गठन एवं दायित्वबोध *दोप. 2:30 से 4 बजे तक* गीता स्वाध्याय, पाथेयम म्सायंकाल 4 से 4:30 बजे तक

 चाय-पान *सायंकाल 4:30 बजे समापन* उक्त सत्रों में व्यापक संवाद, गतिविधियों के माध्यम से गीता स्वाध्याय के महत्व व जीवन की सार्थकता, सात्विकता व कर्तव्यबोध आदि पर विचार विमर्श हुआ। 

कार्यशाला में प्रमुख रूप से केंद्रीय संगठन मंत्री विष्णु प्रसाद शर्मा शिवपुरी, केंद्रीय परीक्षा प्रमुखओमप्रकाश शर्मा दतिया, केंद्रीय परीक्षा प्रमुख, केंद्रीय महिला प्रमुख श्रीमती संध्या पाण्डेय झाँसी, मध्यभारत प्रान्त संयोजक दिनेश विरथरे अशोकनगर, सह संयोजक शिवराम शर्मा, मध्यभारत प्रान्त योग प्रमुख मनोज द्विवेदी, परीक्षा प्रमुख प्रशांत मिश्रा दतिया, जिला संयोजक शिवपुरी ओमप्रकाश शिवहरे, केशवदत्त त्रिवेदी जिला संयोजक विश्वगीताप्रतिष्ठानम् 

दतिया, कुंज बिहारी गोस्वामी, रविदत्त त्रिपाठी, छोटेलाल महाजन, रामजीशरण राय, सहित प्रांतीय व जिला गीता स्वाध्यायीओं की उपस्थिति सराहनीय रही।  

कार्यशाला के समापन सत्र में दतिया, बड़ौनी, इंदरगढ़, सेंवढ़ा, भांडेर के तहसील संयोजक घोषित कर गीतास्वाध्याय मण्डल निर्मित करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए। 

कार्यशाला का प्रभावी संचालन मनोज द्विवेदी द्वारा करते गए माघ मेला प्रयागराज में गीतास्वाध्याय के शिविर की जानकारी दी। उपस्थित गीतास्वाध्यायीओं का आभार व्यक्त पूर्व सरपंच अजमेर सिंह गुर्जर द्वारा किया गया। उक्त जानकारी रामजीशरण राय मीडिया प्रभारी गीता स्वाध्याय ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
62

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap