Tranding
Sat, 30 May 2026 11:24 AM

पंडित नेहरू ने धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, समाजवाद को किया मजबूत : कांग्रेस

हाजीपुर/देसरी (वैशाली) बिहार

देश के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वी जयंती पर देसरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। नेहरू जी को याद करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि रंजीत पंडित एवं युवा कांग्रेस नेता विजय कुमार यादव ने कहा कि नेहरू जी प्रधानमंत्री रहते हुए देश के विकास की आधारशिला को रखा। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता,लोकतंत्र, समाजवाद के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत किया।मोहम्मद रुस्तम व संजीव कुमार राय ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कल कारखानों की स्थापना कर देश के विकास को गति प्रदान किया।आज उनके द्वारा निर्धारित किये गए कार्यक्रम के दम पर ही देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा है।सोहन कुमार (सिपाही) एवं मनीष कुमार ने कहा कि उन्होंने आई आई टी, आईआईएम,एम्स जैसे संस्थान की नीव रख कर देश को आगे बढ़ाया। इस मौके पर प्रदीप कुमार,नवनीत कुमार,नितेश कुमार,अभिनंदन कुमार, अभिषेक कुमार,दीपक कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

Karunakar Ram Tripathi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap