Tranding
Mon, 15 Jun 2026 06:07 PM

समाजसेवी देवंती देवी की मृत्युपरांत शोक सभा का आयोजन

स्वर्ग-नरक की बात बेबुनियाद व भ्रामक: राजेंद्र 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार ।

जिले के इमामगंज प्रखंड के भगहर गांव में मानववादी संगठन अर्जक संघ के तत्वाधान में समाजसेवी देवंती देवी की मृत्युपरांत शोक सभा का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता शोषित समाज दल के पूर्व प्रदेश महामंत्री रामविलास प्रसाद ने की। शोक सभा का विधिवत शुभारंभ करते हुए अर्जक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री सहअधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पुनर्जन्म,भाग्यवाद और चमत्कार के बहाने मनुवादियों ने समाज के तमाम लोगों को शोषण का हथियार बनाया है।उन्होंने कहा कि स्वर्ग-नरक की कल्पना वेबुनियाद व भ्रामक है,इससे तमाम अर्जकों को सचेत रहने की जरूरत है।शोक सभा में अपने विचार रखने वाले अन्य वक्ताओं में शोषित समाज दल के नेता व प्रो. विनय कुमार सिंह,अर्जक संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय, जिलामंत्री विनोद विरोधी,मानववादी विचारक वीरेंद्र अर्जक, परमेश्वर अर्जक, रामदास प्रसाद ,दूधेश्वर प्रसाद, शोषित समाज दल के झारखंड प्रदेश प्रभारी अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, मुंगेश्वर सिंह यादव, उपेंद्र प्रसाद वर्मा,डॉ. रामस्वरूप प्रसाद, शिक्षक प्रेम कुमार विद्यार्थी, मुकेश अर्जक,शोषित नेता अशोक कुमार, अवंती कुमारी, पूनम कुमारी आदि शामिल थे।शोक सभा के प्रारंभ में दिवंगता देवन्ती देवी के पति डोमन सिंह, पुत्र राजबल्लभ सिंह समेत परिवार के तमाम सदस्यों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।वहीं देर रात प्रसिद्ध जादूगर सियाराम महतो के द्वारा जादू का प्रदर्शन कर समाज में व्याप्त कुरीतियों व पाखंड का पर्दाफाश किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद थे। विदित हो कि दिवंगता देवंती देवी शोषित समाज दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबल्लभ सिंह की मां थी,जिनका निधन बीते 24 अक्टूबर 2024 को पैतृक आवास पर हो गयी थी।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap