Tranding
Mon, 27 Apr 2026 10:08 PM

पूर्व मुखिया के घर में रखे दो बाइकों की चोरी।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के शोभ बाजार में बीते रात अज्ञात अपराधियों ने पूर्व मुखिया के मकान में रखे दो बाइक को चुरा ले गए।इस सिलसिले में बाराचट्टी थाना में एक लिखित शिकायत भी दर्ज की गई है। विदित हो कि पतलुका पंचायत के पूर्व मुखिया रामस्वरूप पासवान लंबे अरसे से शोभ बाजार स्थित गुलसकरी नदी के किनारे अपना मकान बनाकर सपरिवार रहे रहे हैं। बीते रात करीब 1:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने बरामदे में रखे दो बाइकों को चुरा ले भागें।पूर्व मुखिया रामस्वरूप पासवान ने बताया कि मेरे बेटे हरिहर पासवान एवं राहुल कुमार के नाम ग्लैमर एवं स्प्लेंडर दो बाइकें समेत तीन गाड़ियों लगी थी जिसे अपराधियों ने रात के अंधेरे में चुरा ले कर ले भागे। चोरी के भनक लगने के बाद जब सुबह ढाई तीन बजे के करीब जागे तो देखा कि दो बाइकें गायब हैं। तत्काल इसकी सूचना 112 नंबर पर गश्ती पुलिस को दी गई।चोरी गई बाइक का नंबर बी.आर.02एए/5766 तथा तथा बी.आर. 02 बीक्यू/ 9957 है।इधर बाराचट्टी थाना की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Karunakar Ram Tripathi
50

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap