Tranding
Sat, 30 May 2026 12:25 PM

बेतिया राज प्रॉपर्टी एक्ट से होगा विकास-: जिला पदा०

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला पदाधिकारी,पश्चिम चंपारण,दिनेश कुमार राय ने संवाददाता को बताया कि बिहार विधान मंडल से द वेस्टिंग ऑफ बेतिया राज् प्रॉपर्टी एक्ट 2024 के पारित होने के बाद अब बेतिया राज की सभी प्रकार की परिसंपत्तियों सरकार में समाहित हो जाएगी,उन्होंने आगे बताया कि आधीसूचना जारी होने के बाद से बेतिया राज की जमीन का सर्वेक्षित अतिक्रमणकार्यों,अवैध कब्जाधारियों को नोटिस भेजा जायेगा। जिला पदाधिकारी ने एक्ट की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि इस एक्ट में कई तरह के प्रावधान निहित किए गए हैं। इस एक्ट के तहतअब औद्योगिक विस्तार एवं शैक्षणिक संस्थाओं के निर्माण में किसी भी प्रकार का अवरोध पैदा नहीं होगा,इससे जिले में उद्योग एवं शैक्षणिक विकास की संभावना तेज हो सकेगी।बेतिया राज की परिसंपत्तियों जो कि भूमि, आवास, जलकर आदि है का प्रभावी ढंग से प्रबंधन हो पाने के कारण बहुत सारी विधिक राज की अधिकांश भूमि,पारीसंपत्तियों अतिक्रमित हो चुकी हैं,तथा इससे संबंधित बहुत सारी विधिक मामले विभिन्न नायलियों में विचारधीन है। बेतिया राज की संपूर्ण परिसंपत्तियों पर सरकारी गजट पर प्रकाशन होने की तिथि से लागू होगा।

Karunakar Ram Tripathi
186

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap