Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:35 PM

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में श्यामदेउरवा थाने पर आगामी त्योहारों से सम्बंधित पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न..

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना परिसर में जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा क्षेत्राधिकारी आभा सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार जैसे धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व के उपलक्ष्य में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया ।

आगामी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु परतावल बीडीओ श्वेता मिश्रा, नगरपंचायत परतावल ईओ कनुप्रिया शाही , सभी विधुत विभाग के जेई, सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, डीजे संचालकों, मस्जिद के मौलवी व मंदिर के पुजारी सहित सभी ग्रामप्रधान, बीडीसी व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि त्यौहार में खलल डालने वाले लोगों के साथ स्थानीय पुलिस कठोर से कठोर कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी को शांति एवं भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील किया। विसर्जन के समय डीजे का साउंड तेज करने व विसर्जन के रास्ते पर जुलूस में अभद्र गाने बजाने वालो पर होगी सख्त कार्यवाई। बैठक के दौरान पूर्व जिलापंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी जब विसर्जन के लिए जाता हैं तो अक्सर देखने को मिलता है कि यदि किसी चौराहे पर मंदिर पड़ जाता हैं या मस्जिद पड़ जाता हैं या किसी विधायक का आवास पड़ जाता हैं तो डीजे का साउंड तेज कर देते हैं और नौजवानों में एक्स्ट्रा एनर्जी आ जाती हैं उनको बड़ा मजा आता हैं जो माहौल बिगाड़ने का कार्य करता हैं। ऐसा यदि कोई करता हैं तो यह सरासर गलत हैं, कृपया आप सभी लोग भाईचारे के साथ त्योहार मनाये। इस वैठक में भिटौली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह व थाने के सभी पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। पूर्व जिलापंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्देशिया, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा सहित दोनों थानों के सम्मानित लोग व पत्रकार गण उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap