Tranding
Sat, 06 Jun 2026 04:17 AM

कोचिंग से लौट रहे एक छात्र को ईरिक्शा ने मारी ठोकर, हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मैनाटांड़ पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेडीहारी गांव के नजदीकशाम में कोचिंग से घर लौट रहे एक नवी वर्ग के छात्र को ई-रिक्शा ने जबरदस्त ठोकर मार दी।घायल छात्र को इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृत छात्र की पहचान,भेड़ीहारी गांव की नुरैनअंसारी का पुत्र, साजिद अंसारी,उम्र 15 वर्ष के रूप में की गई है।ई रिक्शा चालक घायल छात्र को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परीजान रो-रो कर बेहाल हो गए,उन पर मातम छा गया, ग्रामीण भी सन्नाटा में हो गए कुरुक्षेत्र पुरुषोत्तमपुर थाना अध्यक्ष,सुधा कुमारी ने संवाददाता को बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा,ताकि वहअंतिम संस्कार कर सकें।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap