Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:40 PM
राजनीति / Oct 20, 2024

दिव्यांगों को आत्म हत्या करने को मजबूर कर रहे है अधिकारी।

बेलगाम अफसरशाही पर लगाम लगाये सरकार।

दिव्यांगो को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी की मांग।

 25 को भाजपा प्रदेश मुख्यालय घेरने का निर्णय।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सम्पन्न हुई| बैठक में दिव्यांग महागठबन्धन के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर खाट विछाओ अधिकार दिलाओ आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया गया| |बैठक में आरोप लगाया गया कि राजस्व विभाग के अधिकारी दिव्यांगों को आत्म हत्या करने को मजबूर कर रहे है | सरकार को अफसरशाही पर लगाम लगाना चाहिए| मांग कि गयी कि सरकार दिव्यांगो को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी दे | 

बैठक में निर्णय हुआ कि दिव्यांग महागठबन्धन के आवाहन पर 25 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय घेरा जायेगा|बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार के अधिकारी दिव्यांगजन का हक अधिकार छीन रहे है।वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राजस्व परिषद के अधिकारी भ्रष्टाचार के चलते ओ.एच.श्रेणी के दिव्यांगजन के साथ अन्याय कर रहे हैं।समान्य कोटे में चयनित ओ.एच.श्रेणी के दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र दे दिया है और दिव्यांग कोटे के दिव्यांगजन को अक्षम बता कर नियुक्ति पत्र देने से मना कर दिया है । वीरेन्द्र कुमार ने सभी दिव्यांग संगठनों से 25 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने की अपील किया।

आज कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार. राहुल कुमार,आनन्द तिवारी,अरविन्द सिंह, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, सरला, अनुराधा गुप्ता, मनोज त्यागी आदि शामिल थे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap