Tranding
Sat, 06 Jun 2026 12:04 AM

अस्पताल रोड के विभिन्न नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड, जांच घरों में हो रही है छापामारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,अस्पताल रोड स्थित कई नर्सिंग होम,अल्ट्रासाउंड सेंटर,जांच घरों की जांच टीम के द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें बहुत सारी अनियमिताएं पाई गई,बहुत सारे नर्सिंग होम,जांच घर, अल्ट्रासाउंड सेंटर को बंद करने हेतु स्थिति नजरआई, जांच टीम के डर से कई नर्सिंग होम,जांच घर,अल्ट्रासाउंड सेंटर के संस्थापकों नेअपनी अपनी दुकान को बंद कर दिया।जांच टीम की खबर पूरे शहरी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई,जिससे सतर्क होकर कई जांच घर,नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर को व्यवस्थापकों ने बंद कर दिया।

शहर में अस्पताल रोड स्थित सैकड़ो जांच घर,नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर,एक्सरे सेंटर अवैध तरीके से चलाए जा रहे हैं,जिनका कोई वास्तविक तौर पर सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है,साथ ही इनका निबंधन भी नहीं है।इनके कार्यकलापों के द्वारा गलत रिपोर्ट देने पर कई रोगियों की मृत्यु भी हो गई है,इसके साथ-साथ रोगी और उनके परिजनों के द्वारा प्रतिदिन तोड़फोड़,गलीगलौज,मारपीट भी हो रही है,जिसकी सूचना प्रतिदिन विभाग को मिलती थी,इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम बनाकर विधिवत जांच करने का आदेश टीम को दिया है।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap