Tranding
Tue, 21 Apr 2026 05:31 PM

लापता युवक की मिली लाश,मचा कोहराम, घर वाले का आरोप हुई हत्या।

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के 52 नंबर रेलवे ढाला पर 3 दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखने के लिए आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ की सूचना पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने शव की पहचान कर सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान जंदाहा गांव निवासी पशुपतिनाथ खन्ना के 52 वर्षीय पुत्र विनोद खन्ना बताया गया है।वर्तमान में विनोद खन्ना औद्योगिक थाना क्षेत्र के वास्तु विहार फेस टू के 41 नंबर मकान में किराया पर रहता था। इस संबंध में मृतक के परिजन रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक अपना गांव के जमीन बेचकर वास्तु विहार फेस टू में मकान खरीदे थे।जिसका आधा रकम दे दिया गया था। आधा रकम दुर्गा पूजा के बाद देना था बीते 14 तारीख को दिन में 2 बजे अपने किराए के मकान से चेक लेकर निकले थे शाम के 5 बजे के बाद उनका मोबाइल भी बंद आने लगा।इसके बाद परिजनों द्वारा औद्योगिक थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया।।लेकिन आज विनोद खन्ना का शव औद्योगिक थाना क्षेत्र के 52 नंबर रेलवे ढाला पर मिला है। परिजनों ने बताया कि मकान खरीदने के रकम को लेकर उनकी हत्या कर शव को रेलवे ढाला पर फेंक दिया गया है। जो चेक लेकर निकले थे, वह भी उनके पास नहीं है। ना ही उनका मोबाइल उनके पास है।परिजनों ने आरोप लगाया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करती तो आज वह जिंदा होते ? पुलिस आवेदन ले तो लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।जिससे उनकी हत्या हो गई। मृतक बीते 7 महीने से औद्योगिक थाना क्षेत्र के वास्तु विहार फेस टू के 41 नंबर किराया के मकान में रहता था। मृतक को एक लड़का और एक लड़की है। मृतक के लड़का रांची में रहकर पढ़ाई करता है।इस संबंध में औद्योगिक थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति तीन दिन से लापता था। परिजनों द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। आज 52 नंबर रेलवे ढाला पर शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap