Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:18 AM

सेन्ट थॉमस जूनियर हाई स्कूल में हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन।

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल जनपद महराजगंज के स्वास्थ्य टीम के द्वारा किशोर स्वास्थ्य मंच का कार्यक्रम का आयोजन नगरपंचायत परतावल में स्थित सेन्ट थॉमस जूनियर हाई स्कूल परतावल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य बीजू मोहन के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में 198 किशोरियों एवं 182 किशोरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान , किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर किशोरियों को संबोधित करते हुए बताया कि महावारी के दौरान सैनिटरी नैपकिंस का उपयोग जरूर करना चाहिए, जिससे की साफ सफाई बना रहे और इससे आरटीआई एवं एस टी आई जैसे बीमारियों से बचा जा सकता है। आरबीएसके टीम के डॉक्टर एम पी सिंह ने बताया कि सभी किशोर और किशोरियों को अपने प्रतिदिन के भोजन में कम से कम चार कलर के भोज्य पदार्थ लेने चाहिए, जिससे किशोर किशोरी पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे कार्यक्रम के दौरान सैनिटरी नैपकिंस एवं आयरन की गोली का वितरण किया गया तथा विफ़्स कार्यक्रम एवं किशोरी सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की स्वास्थ्य टीम के द्वारा एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार कुमारी कल्पना गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार कुमारी गीतांजलि वर्मा एवं तृतीय पुरस्कार कुमारी अक्स सिद्दीकी को दिया गया।साथ ही साथ कुमारी कोमल विश्वकर्मा, कुमारी आंचल सिंह, कुमारी श्वेता सिंह आलिया परवीन,मोहम्मद समीर तथा कुमारी सभा खातून को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap