Tranding
Sat, 30 May 2026 02:38 PM

जिला से लापता दो लड़कियां मुजफ्फरपुर स्टेशन से हुईं बरामद।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय कालीबागओपी थाना क्षेत्रअंतर्गत,जमादार टोला, वार्ड नंबर 1की दो लड़कियां रेशमा परवीन,आलिया परवीन अपने घर से लापता बताई गई हैं,कालीबागओपी थाना पुलिस ने बड़ी खोजबीन करने के बाद मुजफ्फरपुर रेल पुलिस को सूचना दी गई,तब जाकर रेल थाना मुजफ्फरपुर की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे केआधार पर दोनों लड़कियों को मुजफ्फरपुर स्टेशन से बरामद किया है,यह लड़कियां,रेशमा परवीनऔरआलिया परवीन मड़वाड़ीह एक्सप्रेस ट्रेन से बेतिया स्टेशन से आकर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर नजरआईं,सीसीटीवी फुटेज के आधार इन दोनों लड़कियों को पहचान कर मुजफ्फरपुर रेल थाना पुलिस ने कालीबागओपी पुलिस को सूचना दी, मुजफ्फरपुर रेल थाना पुलिस से संपर्क कर दोनों लड़कियों को मुजफ्फरपुर रेलवे थाना से बेतिया कालीबागओपी थाना पुलिस ले आई है,दोनों लड़कियों को उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया है।दोनों लड़कियों के परिजन उनसे पूछताछ कर रहे हैं,दोनों लड़कियों के परिजन लड़की मिल जाने के बाद कालीबाग ओ पी थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap