Tranding
Sat, 18 Apr 2026 04:02 PM

अपराधियों ने किया शिक्षक का अपहरण, फिर गोली मार कर हत्या।

ब्यूरो रिपोर्ट, मधेपुरा

मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत विषवाड़ी ग्राम निवासी शिक्षक मंटू कुमार की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक मंटू कुमार का अपराधियों ने अपहरण कर हत्या की घटना को अंजाम दिया। मृतक के भाई के आवेदन पर उदाकिशुनगंज थाना ने त्वरित कारवाई करते हुए 17 नामजद अभियुक्तों में 7 को गिरफ्तार किया है। अन्य अभियुक्तों की छापेमारी जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पु०नि० विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष उदाकिशुनगंज थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मियों का एक विशेष टीम का गठन किया गया और इस टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए कांड के नामजद सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ है कि मृत शिक्षक मंटू कुमार का शव सहरसा जिला के बसनही थाना अंतर्गत बैठ मुसहरी के पक्की सड़क पर मिला। मृत शिक्षक मध्य विद्यालय बिशहरिया में कार्यरत थे। ज्ञात हो कि तीन वर्ष पूर्व मृतक के पिता श्यामलाल राम की हत्या भी अपराधियों ने कर दी थी। उस घटना की प्राथमिकी मृतक ने ही दर्ज कराई थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पर केस उठाने का दवाब बनाया जा रहा था और इसी रंजिश में अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस का अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
96

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap