Tranding
Sat, 30 May 2026 06:36 PM

पुलिस अधीक्षक ने भीमपुरा थानाध्यक्ष को किया लाईन हाजिर , डोकटी थानाध्यक्ष को दी भीमपुरा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

रिपोर्ट --धनंजय शर्मा 

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को तीन उपनिरीक्षकों को इधर-उधर करने के साथ ही उन्हें तत्काल आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया गया है। 

 बताते चलें कि सिकंदरपुर थाना अंतर्गत भांटी निवासी नवीन कुमार की हत्या के बाद कानून और व्यवस्था को लेकर सब की नजर सिकंदरपुर थाने पर थी लेकिन गाज गिर गई भीमपुर थानाध्यक्ष उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह पर, जिन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं दोकटी थानाध्यक्ष उप निरीक्षक मदन पटेल को थानाध्यक्ष भीमपुर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी दक्षिण थाना रसड़ा उपनिरीक्षक बंशबहादुर सिंह को पदोन्नति देते हुए थानाध्यक्ष दोकटी की जिम्मेदारी दी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
116

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap