Tranding
Sat, 06 Jun 2026 02:38 AM

घर से बाहर टहल रहेअधेड़ व्यक्ति को बाइक चालक ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

रात्रि समय खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे एक अधेड़ व्यक्ति को एक बाइक चालक ने ठोकर मार दी,जिसको आनन फानन में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया,मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परियोजनो को सौंप दिया है। प्रशिक्षु डीएसपी, डॉ सपना रानी ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान शिकारपुर के नरकटिया वार्ड नंबर 11 निवासी,स्वर्गीय योगी शाह के 50 वर्षीय बेटा,रामसागर शाह के रूप में की गई है,उन्होंने आगे बताया कि मामले में परिजनों केआवेदन पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap