Sat, 13 Jun 2026 02:03 PM

आगामी निर्वाचन को लेकर राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के द्वारा जिला एवं विधान सभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षणद एवं मूल्यांकन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।

समाहरणालय सभागार के प्रथम तल पर उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण सत्र में अपर समाहर्ता, आपदा -सह- ई.आर.ओ. श्री अजय कुमार, अपर समाहर्ता, राजस्व श्री संजीव कुमार, स्वीप नोडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस. चांदनी सिंह एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्य प्रिय कुमार ने उपस्थित मास्टर टेªनरों को निर्वाचन के गुर बताएं। उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम से पुर्नभ्यास का अवसर मिलता है। सभी को इस प्रशिक्षण से गहनता पूर्वक लाभ उठाने का संदेश दिया। संजीव कुमार ने निर्वाचन में दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का पाठ पढ़ाया, वहीं दिनेश कुमार ने मतदाता जागरूकता के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्य प्रिय कुमार ने पी.पी.टी. के माध्यम से निर्वाचन के प्रेस नोट जारी होने से निर्वाचन समाप्ति तक के विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी। सभी ने प्रशिक्षण का तन्मयता के साथ लाभ उठाया। इस सत्र में प्रश्नोत्तरी राउन्ड भी हुआ, जिसमें लोगों की जानकारी को फिर से रिफ्रेस करने का मौका मिला। सभी प्रक्रियाओं को अधिनियम एवं उदाहरण के साथ बताया गया जिससे कि काफी सहजता से लोगों के बीच यह सम्प्रेषित हुआ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap