Tranding
Tue, 28 Apr 2026 07:57 AM

स्नातक पास छात्राओं को नहीं मिल रहा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की राशि।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया।जिले के बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित एकमात्र महाविद्यालय बीएनएस कॉलेज शोभ द्वारा स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की राशि नहीं मिल रहा है।जिसे छात्राओं में असंतोष व्याप्त है।प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि कॉलेज की तकनीकी गड़बड़ी के कारण इस कॉलेज में उत्तीर्ण स्नातक छात्राओं को कल्याण योजना के माध्यम से मिलने वाले राशि के लिए फॉर्म भरने से वंचित कर दिया गया है। छात्राओं ने बतायी कि यहां से उत्तीर्ण होने वाले अब तक अनेक सत्र में बड़ी संख्या में छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। लेकिन उक्त राशि के लिए कालेज कर्मियों से गुहार लगाया गया तो उन्हें वरीय अधिकारियों से संपर्क करने की बात कह कर टाल जाते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50 हजार की राशि भुगतान करने का प्रावधान है। छात्राओं का यह भी कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में यह एकमात्र डिग्री कॉलेज है जहां ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां कम खर्चे में अधिक मेहनत कर बेहतर अंक लाने का प्रयास करते हैं,लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण इस योजना की राशि से वंचित होना पड़ता है।बताते हैं कि इस योजना मद में जिला कल्याण विभाग गया से इस कॉलेज की स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है।जिससे ऐसे छात्राओं को इस योजना की राशि से वंचित होना पड़ रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
65

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap