Sat, 13 Jun 2026 07:01 AM

विद्युत धारा प्रवाहित के चपेट में आने से ट्रक मैकेनिक की हुई मौत,पसरा मातम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

बिजली के खंभे में धारा प्रवाहित होने के कारण स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरीवाटिका बसंत विहार रोड पर एक ट्रक मैकेनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारीटोला निवासी,कृष्णा कुशवाहा के पुत्र रोहित कुमार,उम्र 29 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को हवाले कर दिया है। रोहित स्टेशन चौक पर एक ट्रक गैरेज में काम करता था, परिजनों ने संवाददाता को बताया कि सुबह साइकिल से काम पर जा रहा था,हरीवाटिका चौक के नजदीक उसके गांव के एक टेंपो चालक का टेंपो सड़क के किनारे गड्ढे में फस गया था,रोहित ने उसे धक्का देने के लिए बुलाया,जैसे ही धक्का देने के लिए गया तो वह बिजली के चपेट में आ गया, आनन-फानन में उसे बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि एक ही जगह विद्युत के दो‌‌ पोल गाड़े हुए थे,एक में विद्युत की आपूर्ति थी,और दूसरे न्यूट्रल था,जैसे ही टैंपू सटा उसमे विद्युत आपूर्ति हो गई,जिस उसके चपेट में आ गया,जिससे उसकी मौत हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap