Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:36 PM

जिलाधिकारी पहुंचे कटान स्थल दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

रिपोर्ट - मनोज कुमार पाण्डेय 

बलिया।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार बाढ़ के कारण काटन को लेकर सक्रिय मोड में आ गए हैं। जिलाधिकारी ने रविवार को बांसडीह तहसील क्षेत्र के भोजपुरवा में कटान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कटान पीड़ितों से बातचीत करने के बाद बाढ़ खंड के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कटान के मद्देनजर लोगों की मदद के लिए एसडीएम, तहसीलदार व लेखपाल को हमेशा तत्पर रहने का निर्देश दिया और कहा कि जिसके घर भी है या जिनके यहां पानी आ गया है, उन्हें बाढ़ शरणालय में सुरक्षित ले जाए। डीएम सबसे पहले नदी किनारे पहुंचे और नदी के रुख का जायजा लिया। इसके बाद तटवर्ती लोगों से बातचीत किया। मौके पर मौजूद लेखपाल से पूछताछ कर कटान प्रभावित जमीन के बारे में जानकारी ली। कहा कि हमेशा स्थिति पर नजर बनाए रखें। बाढ़ खंड के अधियन्ताओं को निर्देश दिया कि बंधे पर लगातार निगरानी रखें।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap