Sat, 13 Jun 2026 07:25 AM
अपराध / Jul 28, 2024

गंगवार में शराब तस्कर की गोली मारकर हत्या, भारी मात्रा में शराब की बोतल मिली।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया ,बिहार।

गंगवार की घटना में शराब तस्कर की गोली मार के हत्या कर दी गई है,खून से लथपथ शव खेत में सुबह मिली।शव के पास भारी मात्रा में शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस का मानना है कि गैंगवार में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। तस्कर के दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है,घटना बैरिया थाना क्षेत्र के बथना सरेह की बताई गई है।मृतक की पहचान,पूर्वी नौतन के बुलेट पटेल,उम्र 36 वर्ष के रूप में की गई है। संवाददाता को पता चला है कि बुलेट गंडक नदी के रास्ते यूपी से शराब मंगवाकर बेतिया में बेचा करता था,मृतक के भाई का कहना है के घर से 7 किलोमीटर दूर बुलाकर गोली मारी गई है। ग्रामीणों ने शव को देखकर बुलेट के परिजनों को सूचना दी,मृतक के भाई सुरेश पटेल ने संवाददाता को बताया कि रात में इसे बुलाया गया था,इसके बाद घर से 7 किलोमीटर दूर इसकी खेत में गोली मार कर हत्या कर दी गई,सूचना मिलने पर हम यहां पहुंचे,पुलिस को घटना की जानकारी दी।संवाददाता को पता चला है की बुलेट पटेल जमीन कारोबारी थे। एसपी अमरकेश डी ने संवाददाता को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम पुलिस टीम वहां पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap