Tranding
Wed, 22 Apr 2026 08:20 AM
धार्मिक / Jul 18, 2024

दसवीं मोहर्रम का पर्व शांति पूर्वक धूम धाम से सम्पन्न हुआ। ।

दसवीं पर हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों के शहादत की याद में, मोहर्रम का पर्व शांति पूर्वक धूम धाम से सम्पन्न हुआ।  

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बिल्थरारोड, बलिया।

नगर में मोहर्रम के 10वीं पर बुधवार की देर रात त्याग,बलिदान, असत्य पर सत्य की विजय का पर्व मोहर्रम बड़े धूम धाम से सम्पन्न हुआ। ज्ञात हो कि हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में ताजिया निकाला जाता है।मोहर्रम के दिन लोग इमाम हुसैन के पैगाम को लोगों तक पहुंचाते है।ऐसा बताया जाता है कि हुसैन ने इस्लाम और मानवता के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी थी। जुलूस में शामिल अनेकों ताजिया रही आकर्षक का केन्द्र। जिसमें हाइड्रोलिक पर बनी मर्तबा बेल्थरारोड के चौकियां गाँव का ताजिया सबसे अलग दिखी। चौकियां का हाइड्रोलिक ताजिया सोच के आधार पर बनाया गया था इस ताजिए में ये खासियत था कि समयानुसार जुलूस के दौरान कहीं भी इसे छोटा,बड़ा किया जा सकता है कोई दुर्घटना न हो इस दृष्टिगत इसका निर्माण किया गया था। चार मंजिल ताजिया आवश्यकता पड़ने पर दो मंजिल हो सकती हो जाएगी।

 बताते चलें कि यह ताजिया जुलूस विभिन्न अखाड़ा समितियों के तरफ से निकला हुआ था। इस दौरान सभी अखाड़े के खिलाड़ियों ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाई।जो सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

  जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक झंडे लिए या हुसैन के नारे लगा रहे थे।इसमें शामिल लोग स्वयं को छुरियों व जंजीरों अपने को लहूलुहान कर मातम मनाते देखे। जुलूस के दौरान छोटे बच्चों ने भी काफी उत्साह के साथ भाग लिया। जुलूस में शामिल लोगों के लिए व्यापार मंडल तथा यूनाइटेड क्लब द्वारा संयुक्त रूप से जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किये गए थे। थाना उभांव व सीयर पुलिस चौकी के  सिपाही सुरक्षा हेतु मुस्तैद देखे।साथ ही इनके सहयोग में जिला मुख्यालय से भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जुलूस नगर व क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए कर्बला की तरफ जा रहे थे। जुलुस में शामिल सभी ताजियों को कर्बला में देर रात्रि दफन किया गया।इस जुलूस के दौरान हिंदू भाइयों की भी सहभागिता देखने को मिला।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
69

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap